पानीपत। असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। विशेष दिन के चलते सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में सुबह नौ बजे और शाम सात बजे सामूहिक पाठ हुआ। शाम को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।