पानीपत। दो दिनों से जहां पर लोग ठंड से भी कांप रहे हैं और खिली तेज धूप का आनंद भी उठा रहे हैं। बुधवार को सुबह के समय से ही तेज धूप खिली, लेकिन 22.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। इससे मौसम में ठंडक रही। दोपहर में बादल छारए रहे लेकिन थोड़ी देर के बाद फिर से धूप निकल आई जिससे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे।
ठंडी हवाओं का आलम यह था कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में तापमान में कोई बढ़ौतरी न होकर छह डिग्री पर टिका रहा। न्यूनतम तापमान के कारण ठंड का अत्यधिक अहसास हुआ ओर हाथ पैर ठंड में सुन्न हो रहे थे। मौसम विभाग ने बताया कि अभी 10 फरवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा, ओर दिन में तेज धूप खिली रहेगी। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि हवा चलने का दौर सप्ताह भर तक है। इसमें किसान थोड़ी सी सावधानी बरतकर गेहूं की फसलों में सिंचाई करें तो उनके गिरने का खतरा नहीं रहेगा। हवा रुकने पर ही फसलों में सिंचाई करें, क्योंकि अभी अगैती फसलों में बालियां आ गई हैं और नालियों पर वजन बढ़ गया है। सिंचाई करने पर तेज हवा फसलों को गिरा सकती हैं। मौसम विभाग के अधिकारी डाॅ. आशीष ने बताया कि वैसे तो बंसत पंचमी यानि 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते भी मैदानी इलाकों में ठंड हो रही है।