फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम अहर सीएससी का उद्घाटन और 55 सड़कों समेत 62 कामों की रखेंगे आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव से पहले जिला को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मंगलवार को वर्चुअल रूप से देंगे। इनमें इसराना के अहर गांव में 35 लाख की लागत से तैयार 20 बेड की सीएचसी का उद्घाटन होगा। इसके अलावा 88 करोड़ की लागत से 55 सड़कों और 40.46 करोड़ की लागत सात पावर हाउस का शिलान्यास करेंगे। सीएम इससे 35 दिन पहले पानीपत में आकर करीब 250 करोड़ के कामों की आधारशिला और उद्घाटन किए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पानीपत की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात आमजन को देंगे। इसके लिए जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में प्रात 11 बजे जिला प्रशासन की और से व्यवस्था की गई है। जिसमें स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा बतौर मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
ये होंगे बड़े काम
-55 सड़कों के शिलान्यास किए जाएंगे। इन पर करीब 88 करोड़ की लागत आएगी।
-इसराना के अहर गांव स्थित सीएचसी को 35 लाख की लागत से 20 बेड का बनाया है। इसका उद्घाटन किया जाएगा।

बॉक्स
इनकी रखी जाएगी आधारशिला
-बड़ौली गांव में 5.45 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-महराना गांव में 5.90 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-बुड़शाम गांव में में 5.90 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-कारद गांव में 6.10 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-भादौड़ गांव में 6.20 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-थिराना गांव में 4.46 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
-कवी गांव में 6.45 करोड़ की लागत से 33केवी सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें