फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने एक प्लॉट की मंजूरी दी थी, अधिकारियों ने छह प्लॉट आवंटित कर दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य ने 16 करोड़ के प्लॉट आवंटन मामले में छह प्लॉट धारकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मुख्य प्रशासन इन प्लॉट के आवंटन को खारिज भी कर सकते हैं। आरोप है कि एचएसवीपी के अधिकारियों ने दलालों के साथ मिलकर 2019 में छह प्लॉटों का आवंटन किया था जबकि मुख्यमंत्री की ओर से एक प्लॉट के आवंटन की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच पंचकूला विजिलेंस की टीम कर चुकी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने प्लॉट नंबर-734 पी व 234 ए की प्लॉट धारक कमला देवी, 1061 प्लॉट धारक प्रताप मलिक, 1413 नंबर प्लॉट धारक जसबीर मलिक, 1412 नंबर प्लॉट धारक जय भगवान, 975 नंबर प्लॉट धारक केला देवी व 568 प्लॉट नंबर धारक बलविंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।
शिकायतकर्ता जोगेंद्र स्वामी ने बताया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की मंजूरी बिना इन प्लॉट का आवंटन कर दिया था। सीएम की ओर से एक प्लॉट के आवंटन की अनुमति मिली थी। अधिकारियों ने अपनी मर्जी से पांच प्लॉट जोड़ दिए। प्लॉट के रेट में 11 प्रतिशत ब्याज भी लेना चाहिए था लेकिन बिना ब्याज के कम कीमत पर भूमि को बेच दिया। इससे सरकार को करोड़ों का चूना लगाया । मुख्य प्रशासन के पत्र के बाद संपदा अधिकारी ने प्लॉट धारकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें