फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर छापा मार कट्टू के आटे के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को लेकर सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत इसराना बाजार में वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ दो किराना के सामान की दुकानों छापा मारा और कट्टू के आटे के सैंपल लिए हैं। इनको अब जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर बली सिंह ने किया। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह भी साथ रहे। बली सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें मिल रही थी। बाजार से दो करियाना स्टोर से कट्टू के आटे के सैंपल लिए गए हैं, जिससे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी संयुक्त जांच टीम पानीपत के गुड़ मंडी बाजार की दो दुकानों से सैंपल ले चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें