इसराना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर डाहर गांव के पास एक क्लाथ वेस्ट के गोदाम में रविवार को आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची चार दमकल गाड़ियाें की मदद से करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया गया। गोदाम के मालिक बिजेंद्र ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक पड़ोसी ने आकर बताया कि आपके गोदाम में आग लगी हुई है। उन्होंने जाकर देखा कि गोदाम में आग लगी हुई थी। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाें ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। इसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ है। आग लगने कारण बिजली शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।