फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आयुक्त के आश्वासन पर लौटे सफाई कर्मी, कूड़ा उठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सफाई का टेंडर बंद होने से शहर में लगे कूड़े के ढेर और बेरोजगार हुए एक हजार से ज्यादा सफाई कर्मी बुधवार को निगम आयुक्त साहिल गुप्ता के आश्वासन पर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने शहर की सफाई और कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया है। हालांकि दूसरे दिन सुबह कर्मचारी एकजुट होकर निगम आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन गए थे लेकिन आयुक्त के आश्वासन पर वे काम पर लौट आए हैं। हालांकि शाम तक भी शहर की सफाई नहीं हो सकी थी,
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मियों के काम ठप किए जाने से एक दिन में ही शहर में 150 टन कूड़ा जमा हो जाता है। अब व्यवस्था पर लौटने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। निगम आयुक्त की ओर से इन सफाई कर्मियों को दो दिन का आश्वासन दिया गया है कि निगम की ओर से मुख्यालय में इस टेंडर की समयावधि तीन माह तक बढ़ाने के लिए फाइल भेजी गई है। वीरवार शाम तक या शुक्रवार सुबह तक इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद आचार संहिता के समाप्त होने पर नए सिरे से टेंडर लगाया जाएगा। इन सफाई कर्मियाें को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा और न ही शहर वासियों को कूड़े की परेशानी झेलनी पड़ेगी।
आयुक्त की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद ये सफाई कर्मी बुधवार सुबह दस बजे काम पर लौट आए और शहर की सड़कों की फिर से सफाई शुरू करवा दी। जबकि एक दिन पहले अचानक से बेरोजगार होने पर इन कर्मचारियों में काफी आक्रोश था। दोनों एजेंसियों के कर्मचारियों ने शहर में पैदल मार्च निकालते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इनको मौके पर समझाने भाजपा जिला अध्यक्ष भी पहुंचे। उन्होंने और शहरी विधायक ने भी उन्हें यही आश्वासन दिया था लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं माने। अब आयुक्त की ओर से आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
काम नहीं बढ़ा तो फिर होगा प्रदर्शन
प्राइवेट एजेंसियों के तहत लगे कर्मचारियों के प्रधान राहुल ने कहा कि नगर निगम आयुक्त की ओर से दो दिन का आश्वासन मिला है। हमारे ठेकेदारों ने हमें काम करने के निर्देश दिए हैं। हमें पार्टीबाजी से कोई मतलब नहीं है। हमें मतलब है अपने एक हजार परिवारों से। हमें काम चाहिए। निगम आयुक्त ने व्यक्तिगत तौर पर भी ये आश्वासन दिया है कि हम काम पर लौट आएं। अगर मुख्यालय से मंजूरी नहीं आई तो वे खुद जाकर लेकर आएंगे। उनके आश्वासन पर ही काम पर लौटे हैं। अगर ये कर्मचारी बेरोजगार हुए तो फिर से धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।



वर्जन:
काम पर लौटे सफाई कर्मी : आयुक्त
सफाई के टेंडर को तीन माह तक बढ़ाने के लिए मुख्यालय फाइल भेजी गई है। इसकी दो से तीन दिन में मंजूरी आ जाएगी। सफाई कर्मचारियों को यही आश्वासन दिया गया है। इससे सभी कर्मचारी वापस काम पर आ गए हैं और शहर से सफाई और कूड़ा उठान का काम शुरू करवा दिया गया है। सफाई को लेकर जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

साहिल गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें