फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर और ट्रक की टक्कर में क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फ्लाईओवर पर पीवीआर के सामने सब्जी से भरे ट्रक की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिटी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर जिले के गांव के चिन्हा कर्म सिंह निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। उसके ट्रक पर अमृतसर जिले के उमरपुरा गांव निवासी कीमती लाल (48) क्लीनर के रूप में काम करता था। जब वीरवार को अमृतसर से ट्रक में सब्जी भर कर बेचने के लिए दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पीवीआर के सामने उनके ट्रक के सामने एक कैंटर चल रहा था। कैंटर की रोड पर खड़ी पिकअप से टक्कर हो गई। फिर उनके ट्रक की कैंटर में टक्कर हो गई। इस हादसे में वह दोनों घायल हो गए। दूसरे वाहन चालकों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने कीमती लाल को मृत घोषित कर दिया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें