पानीपत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से कक्षा चौथी से आठवीं के लिए वार्षिक परीक्षाएं सोमवार 13 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। कक्षा चौथी व पांचवीं की परीक्षाएं 17 मार्च और कक्षा छठी से आठवीं की परीक्षाएं 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाओं के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उक्त कक्षाओं की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षाएं उसी स्कूल में आयोजित की जाएंगी जिस स्कूल में विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना होगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बॉक्स
20 से 25 मार्च तक चलेंगी पहली से तीसरी की परीक्षाएं
शेड्यूल के अनुसार पहली से तीसरी कक्षा तक विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 20 से 25 मार्च तक स्कूलों में आयोजित कराई जाएंगी। निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की 21 से 27 फरवरी तक अभ्यास परीक्षाएं आयोजित की गई थी। अभ्यास परीक्षा का आयोजन भी पहली बार किया गया है।
वर्जन-
एससीईआरटी की ओर से कक्षा चौथी से आठवीं तक वार्षिक परीक्षाएं सोमवार 13 मार्च से शुरू हो रही हैं। इसका शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए तीन घंटे निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे शुरू होंगी।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत