फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक रोकने पर विधायक के पीए और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संजय चौक पर एक युवक की बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को रोकने पर हंगामा हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरसी मांगी तो युवक ने नहीं दिखाया। लाइसेंस मांगने पर युवक ने शहरी विधायक के पीए को फोन मिला दिया। पीए ने पुलिसकर्मी से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीए अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचे और चालान काटने की वजह पूछी। इसी बीच पुलिसकर्मी और पीए के बीच कहासुनी शुरु हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। हंगामे के चलते मौके पर भीड़ जुट गई। करीब आधे से एक घंटे चले हंगामे को पुलिस ने खत्म कराया और बाइक को इंपाउंड कर दिया। जिसके बाद पीए ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाली। साथ ही विधायक को पुलिस के रवैये से अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार कहासुनी के बाद संबंधित पुलिस कर्मी को हटाकर दूसरी जगह तैनात किया गया है।

उधर विधायक प्रमोद विज के पीए अश्वनी ने बताया कि वह शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में बैठा था। इसी बीच एक अज्ञात नंबर से उनके पास फोन आया। संबंधित व्यक्ति ने बताया कि उसे संजय चौक पर रोक लिया गया है। उसकी नई बाइक है, अभी आरसी नहीं आई है। वह पुलिसकर्मी को बता चुका है, लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रहे। उसकी पत्नी की अस्पताल में डिलीवरी हो रही है और उसे अस्पताल जाना है। उसने बात करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी ने बात नहीं की। वह मौके पर गया तो होमगार्ड ने उनके साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन



इस बावत ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बताया कि वह संजय चौक पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे, इसी बीच एक बाइक पर सवार युवक आया। बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। उन्होंने बाइक की आरसी मांगी तो उसने कहा कि बाइक नई है, उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर एप्लाई कर रखा है। उन्होंने लाइसेंस मांगा तो उसने कहा कि लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने कहा कि 500 रुपये का नंबर प्लेट का चालान होगा, यहीं भर लेना। युवक बोला पैसे नहीं है। युवक ने फोन पर बात कराने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं किया। जिसके बाद तीन युवक आए। जिन्होंने खुद को विधायक विज के दफ्तर से बताया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ हाथापाई की।

वर्जन
बाइक का दस्तावेज न दिखाने पर किया गया इंपाउंड

वे मौके पर नहीं थे, लेकिन बाइक रोकने व आरसी व लाइसेंस मांगने पर कुछ कहासुनी का मामला संज्ञान में आया है, उन्होंने बाइक के दस्तावेज न दिखाने पर इंपाउंड कर दिया है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर रोशन लाल, प्रभारी, ट्रैफिक सिटी ईस्ट जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें