फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दावा शहर में 23 घंटे आपूर्ति का, धरातल पर अघोषित कट से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी में बिजली निगम शहर के लोगों को पर्याप्त बिजली तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जबकि बिजली निगम का दावा है कि शहर में बिजली आपूर्ति पूरी है। शहर में 23 घंटे 48 मिनट तक सप्लाई दी जा रही है। ये बात बिजली निगम के एसई स्वयं कह रहे हैं। जबकि धरातल पर हालात बिल्कुल विपरीत हैं। शहर में लगने वाले अघोषित कटों की वजह से गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। 132 केवी पावर हाउस के साथ वाली कई कॉलोनियों तक में निगम आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से लोग दिन रात बिजली निगम के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर रहते हैं। यहां तक की सिटी डिवीजन के फीडरों पर ओवरलोड से बचने के लिए खुद निगम अधिकारी कट लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गर्मी को देखते हुए बिजली की खपत तो बढ़ गई है, जिससे उपकरणों में फॉल्ट भी हो रहे हैं। अब इन फॉल्टों को ठीक करने के लिए निगम की ओर से दिए गए ठेके के कर्मचारी भी कारगर साबित नहीं हो सके। एजेंसी के पास न मैनपावर पूरी है और न संसाधन। जिसकी वजह से लोगों की परेशानी अब दो गुनी हो चुकी है। आए दिन निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतों को आंकड़ा सैंकड़ा पार कर रहा है। बावजूद निगम अधिकारी शहर के लोगों की परेशानी से बेखबर हैं। 11 जून को 132.75 लाख, 12 जून को 136.83 लाख और 13 जून को 136.22 लाख यूनिट खपत रही। 136.22 लाख यूनिट में से अकेले औद्योगिक क्षेत्र में 51.91 लाख यूनिट की खपत हुई जबकि शहरी क्षेत्र में 43.78 लाख, ग्रामीण में 23.19 लाख और खेतों में 17.34 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब बिजली की खपत लगातार चार दिन से 130 लाख यूनिट से पार जा रही है।

बॉक्स
शहरी फीडरों पर लग रहे आधे घंटे तक के कट
सिटी डिवीजन के अंतर्गत आने वाली सभी सब डिवीजन के ओवरलोडेड फीडरों पर आधे घंटे तक के कट भी लगाए जा रहे हैं। जिससे ओवरलोड और गर्मी की वजह से बिजली लाइन ट्रिप न करे और ट्रांसफार्मर या केबल न जले। इसे लेकर रोटेशन वाइज फीडरों पर कट लगाने के लिए निगम कर्मी बाध्य हैं। दूसरी ओर बिजली फॉल्ट ठीक करने वाली एजेंसी ने भी निगम को मैनपावर बढ़ाने का आश्वासन दिया है लेकिन अब तक धरातल पर कोई सुधार देखा नहीं जा सका है। विशेष तौर पर गोहाना रोड 132 केवी और सनौली रोड 33 केवी सब स्टेशन के फीडरों पर कट लगाए गए। जिससे इनके एरिया में लोग बिजली किल्लत से परेशान रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
यहां रही सबसे ज्यादा परेशानी
शहर में सबसे ज्यादा बिजली की परेशानी तहसील कैंप एरिया, कच्चा कैंप, सनौली रोड, गोहाना रोड, अनाज मंडी-विकास नगर, माॅडल टाउन से लगता एरिया, सेक्टर 6,7 और 11-12 से आ रही है। यहां के लोग बिजली कट होने पर निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर भी फोन करते हैं। जिसमें उनको बिजली के फॉल्ट ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई चालू करने के आश्वासन दिए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
शहर में बिजली की किल्लत नहीं है। शहर में रोजाना 23 घंटे 48 मिनट तक सप्लाई दी जा रही है।
धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें