फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीजेएम ने संरक्षण गृह का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्थाएं

Fri, 03 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह सचिव सीजेएम वर्षा शर्मा ने गेस्ट हाउस में बनाए गए संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। संरक्षण गृह में एक प्रेमी जोड़ा रह रहा है। सीजेएम ने उन्हें वार्ता कर संरक्षण गृह में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संरक्षण गृह में एक जोड़ा रहता मिला। उन्होंने जोड़े से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनसे जानकारी ली। आवश्यकताओं के संबंध में पूछा। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। सीजेएम ने कहा कि यदि किसी को भी कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क रख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें