फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की सड़कों को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद नगर निगम शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटवाने का काम करेगा। इसमें लिए निगम ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट मांगा है। वहीं, क्षेत्रवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। विस चुनाव के बाद शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सर्विस लेन को भी खाली करवाने का काम किया जाएगा। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला जीटी रोड को चौड़ा करने का एनएचआई का प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है। इसमें अतिक्रमण ही सबसे बड़ी बाधा है। दूसरा अतिक्रमण की वजह से शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।
फिलहाल शहर के भीतर जीटी रोड का तकरीबन पूरा एरिया दोनों ओर से अतिक्रमण है। एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग होने के बाद भी जीटी रोड के दोनों ओर दुकानों के सामने अवैध पार्किंग बन चुकी हैं। यहां रोजाना हजारों बाइक और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा बाजारों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निगम ने 12 सितंबर को अभियान चलाने की कोशिश भी की लेकिन निगम टीम के साथ मारपीट हो गई। इससे करीब छह माह पहले भी निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की अगुवाई में ये अभियान जीटी रोड, मॉउल टाउन, सनौली रोड, गोहाना रोड और जाटल रोड पर चला। जिसमें बड़ी कार्रवाई की गई। इसके बाद से निगम ने कोई अभियान नहीं चलाया। माना जा रहा है कि विस चुनाव में आचार संहिता के चलते निगम ने अभियान की शुरुआत नहीं की है।
इस बारे में निगम आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर का कहना है कि आगामी समय में सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहरवासियों को जाम जैसी स्थिति से न जूझना पड़े। इसके लिए प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया जाएगा। वहीं, पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें