सेक्टर 13-17 कट पर सीआईए-1 ने नाकाबंदी कर एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर 13-17 चौक पर खड़ी थी। इसी बीच एक युवक आया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उन्होंने युवक को कुछ दूरी पर काबू किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान रामरत्न निवासी गांव कैथ के रूप में बताई। युवक की जेब की तलाशी ली तो 12 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। उन्होंने आरोपी से लाइसेंस मांगा, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। संवाद