गांव राकसेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गांव केे ही कुछ लोगों पर उसके घर पर ईंट बरसाकर परिजनों को जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में इस्राइल ने बताया कि उसके घर के पास गांव के ही कुछ लोग बैठकर उन्हें गाली दे रहे थे। इसके लिए मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कुछ ने अपने घर की छत पर जाकर ईंट बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में उसकी बहन सुल्ताना भी ईंट लगने से जख्मी हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।