फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिविल अस्पताल में बांटे चिरायु योजना के कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सामान्य अस्पताल में शनिवार को चिरायु योजना के तहत कार्ड बांटे गए। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कम आय वाले जो परिवार अपना इलाज कराने में सक्षम नहीं थे, उनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना तैयार करवाई। उसी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के साथ इस योजना को जोड़ा जिससे प्रदेश के 32 लाख लोगों को इसका सीधे तौर पर फायदा होने जा रहा है। आयुष्मान योजना को चिरायु योजना के साथ जोड़ने में प्रदेश सरकार के 500 करोड़ रुपये लगेंगे। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू किया है।
विज्ञापन

पहले चरण में योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय के लोगों को लिया जा रहा है। दूसरे चरण में यह तीन लाख और तीसरे चरण में इस योजना में छह लाख रुपये तक की आय के लोग शामिल होंगे, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को भी फायदा मिलेगा। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह योजना अनूठी और अंत्योदय की भावना पर खरी उतरने वाली है। प्रधानमंत्री की जनहितैषी सोच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने योजना को विस्तार देते हुए अब इसमें सालाना एक लाख अस्सी हजार पारिवारिक आय वाले परिवारों को भी शामिल किया है।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरोगी हरियाणा का जो सपना देखा है और इसके लिए जो लक्ष्य रखा है, उससे लोगों को बड़ा फायदा होने जा रहा है। प्रत्येक गांव में वेलनेस सेंटर खोलने की बात कही है, जिससे लोगों को फायदा होगा। लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और बीमार कम पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल संत प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। जजपा के संगठन सचिव देवेंद्र कादियान ने कहा कि इससे बहुत सारे लोगों को फायदा होगा। उन्होंने सांसद भाटिया से आग्रह किया कि इस योजना को छह लाख तक ले जाने की बाबत मुख्यमंत्री से अनुरोध करें। इस मौके पर वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट, एडीसी वीना हुड्डा, सीटीएम राजेश सोनी, जजपा के जिला प्रधान सुरेश काला, भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौकर व पार्षद रविंद्र भाटिया, सीमओ डॉक्टर जयंत आहूजा, पीएमओ डॉक्टर सुनील ग्रोवर, डॉक्टर मनीष पासी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें