फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यमुना घाट पर मिला बच्चे का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। यमुना के तटीय गांव संजौली के घाट पर सोमवार देर शाम 10-12 साल के एक बच्चे का शव मिला है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का हुलिया आसपास के सभी पुलिस थानों में भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक जांच में बच्चे का शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत के असल कारण स्पष्ट होंगे। यह तीन दिन में दूसरा शव मिला है।
संजौली गांव में सोमवार देर शाम एक बच्चे का शव यमुना किनारे झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों ने शव की सूचना बापौली थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस के अनुसार शव गला हुआ है। उसकी शिनाख्त होना भी मुश्किल नजर आ रहा है। डॉक्टरों से सलाह पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले यमुना में एक महिला का शव बरामद किया गया था। वह भी अर्धनग्न थी। महिला के शव का पीजीआई खानपुर पोस्टमार्टम कराया था। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने साथ लगते जिलों और प्रदेश में महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। अब बच्चे के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें