फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों ने खिलाड़ियों, लोकगायकों का अभिनय कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को हिंदी अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नर्सरी के छात्रों ने हरियाणा के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के रूप में सजकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा प्रैप-1 के छात्रों ने हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों को पहचानने की गतिविधि में भाग लिया। प्रैप-2 के छात्रों ने मिट्टी के बर्तन बनाने की हस्त कला और ग्रामीण शिल्पकला का प्रदर्शन किया। कक्षा एक से दो के विद्यार्थियों ने मिट्टी की रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाली वस्तुएं बनाई। कक्षा तीसरी से छठी के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और कक्षा सातवीं से आठवीं के छात्रों ने हरियाणा की परंपराओं और इतिहास पर एक वीडियो द्वारा हरियाणा की समृद्ध संस्कृति एवं धरोहर की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. नीलम वत्स और प्रियंका कौशिक ने निभाई। मंच का संचालन छात्रा गार्गी और स्वरूप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें