फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी वैश्य विद्यालय में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों से मनाया दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। कुराड़ फार्म स्थित एसडी वैश्य विद्यालय में शुक्रवार को नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए दशहरा पर्व पर विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, रावण फेस, श्रीराम-सीता, लक्ष्मण फेस और गदा बनाने जैसी गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दशहरे का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताते हुए सत्य और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया। गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान विकसित करना रहा। विद्यालय चेयरमैन सुशील सिंगला, वाइस चेयरमैन संजय बंसल और प्रधानाचार्य मनीष गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सुनीता मित्तल, संदीप और शालिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें