फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बंधक बनाकर दी पिता को जान मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र निवासी केवल सिंह ने दो युवकों पर उसके भांजे को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसकी छोटी बहन निर्मला अपने पति फूलकुमार के साथ सीताराम कालोनी में किराए पर रहते हैं। जबकि कुछ दूरी पर ही वह अपना मकान भी बना रहे हैं। भांजे विशाल ने बताया कि दोपहर को वह अकेला निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। इसी दौरान दो युवक आए और उसे पकड़कर कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया। उनके पास रिवाल्वर और चाकू था। वह एक दूसरे को सुरजीत व दीपक के नाम से पुकार रहे थे। दोनों ने उसके पिता के बारे में पूछा और कहा कि हमें उसे मारना है। आरोपियों ने पिता फूलकुमार का मोबाइल नंबर भी लिया। उसके बाद दोनों वहां से चले गए। विशाल किसी तरह से बंधन खोलकर वहां से भागा और माता-पिता को वारदात के बारे में बताया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब दो-तीन वर्ष पहले उसके जीजा की गांव राकसेड़ा निवासी एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी और उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें