फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चालक की लापरवाही से बच्चे की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बोहली गांव में तीन साल के बच्चे की मौत स्कूल वैन के चालक की लापरवाही से हुई थी। चालक ने एक साथ कट मार दिया था। जिससे बच्चा सिर के बल नीचे सड़क पर गिर गया था। यही उसकी मौत का बड़ा कारण बना। सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह निवासी बोहली डेरा ढींढसा ने थाना सदर पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बेटा शुभदीप सिंह (03) आर्य कुलम इंटरनेशनल स्कूल मूनक करनाल की नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। वह स्कूल वैन से आता जाता था। शुक्रवार को स्कूल से वापस आते समय करीब डेढ़ बजे सिबल के पेड़ के नजदीक मूनक डेरे की तरफ आने वाले रास्ते पर वैन चालक अपनी वैन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। चालक ने अचानक कट मार दिया। जिससे उसका बेटा वैन से नीचे सड़क पर सिर के बल गिरा। ठीक उसी समय वह भी अपने खेत से अपने डेरे की तरफ आ रहा था। उसने भागकर अपने बेटे को उठाया तो उसके सिर में काफी चोटें लगी थी। वह उसको तुंरत इलाज के लिए करनाल के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वैन का नंबर नोट नहीं कर पाया। उसने बताया कि वैन कुलदीप मलिक चला रहा था। हरप्रीत ने पुलिस को वैन चालक कुलदीप मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें