फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्यमंत्री ने जाना मंत्री विज का हाल

विज्ञापन
अंबाला छावनी पहुंचे हरियाणा के सीएम, कैबिनेट मंत्री का हालचाल पूछते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। अनिल विज ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें सम्मानपूर्वक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विज को प्रदेश की राजनीति का वरिष्ठ एवं अनुभवी स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव हरियाणा के लिए अमूल्य है। मौके पर विज के परिजन, पूर्व मंत्री असीम गोयल और भाजपा नेत्री बंतो कटारिया सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें