फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तैयारी के लिए किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर संवाद किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान, स्वीप एक्टिविटी के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही टेंट लगानेकी व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में चुनाव के दिन मतदाता के बैठने की विशेष व्यवस्था की जानी है। टेंट लगाने के साथ पेयजल की व्यवस्था की जानी है। एंबुलेंस की आवश्यकता के अनुसार तैनात की जाएं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से करने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप एक्टिविटी की जा रही है। नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर अनेक आयोजन किए गए हैं। जिन विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार मतदान का प्रतिशत कम था उस पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने जिले में सर्विस वोटर, चुनाव में काउंटिंग के दौरान लगने वाली काउंटिंग टेबल की भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल व निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें