फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक की टक्कर से चिकन कार्नर संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली गांव के शुगन गार्डन के पास सोमवार देर शाम को बाइक के पास खडे एक चिकन कार्नर संचालक को तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों द्वारा गंभीर हालत में उसको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बापौली थाना पुलिस ने मंगलवार को मृतक चिकन कार्नर संचालक धर्मानंद (38) के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक धर्मानंद के बहनोई रामजीत निवासी बाराबांकी यूपी की शिकायत पर दूसरे मोटरसाइकिल सवार रवि निवासी बापौली के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में रामजीत ने बताया कि उसके बहनोई धर्मानंद ने बापौली में चिकन कार्नर की दुकान की हुई थी और वह भी अपने बहनोई के पास की काम करता है। धर्मानंद सोमवार देर शाम को शगुन गार्डन के पास काम से लक्की गलाॅस हाउस के संचालक संदीप के पास गया था। वह वहां पर खडा हुआ था कि उसी दौरान पानीपत की तरफ से एक युवक बहुत तेज गति से बाइक को चलाते हुए आया और धर्मानंद को टक्कर मार दी। धर्मानंद को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे और वहां उसने बताया कि टक्कर मारने वाला गांव बापौली का रवि है। उसके बाद इलाज के दौरान धर्मानंद की मौत हो गई। पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें