मिस्टर हरियाणा का टाइटल जीतकर विनय कुमार ने पानीपत के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित मिसेज, मिस एवं मिस्टर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर यह टाइटल जीता है। इतना ही नहीं इसी प्रतियोगिता में इंडिया लेवल पर वह 10वें स्थान पर रहे। विनय कुमार ने बताया कि यह उनका मॉडलिंग के लिए क्षेत्र पहला प्रयास था और इसमें सफलता ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें सभी राउंड में प्रतिभाग करने के बाद मिस्टर हरियाणा टाइटल मिला। गौरतलब है कि 25 वर्षीय विनय कुमार ने आर्य पीजी कॉलेज से टेक्सटाइल और फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया है। परिवार जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में रहता है। पिता एक टेक्सटाइल कंपनी में कार्यरत है, जबकि मां गृहिणी हैं।