फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त बनकर अस्पताल खर्च के बहाने ठगे 25 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दोस्त बनकर अस्पताल के खर्चे के बहाने एक अनजान ने शहरमालपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी करते हुए 25 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी शहरमालपुर गांव ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी कार्य को लेकर वह बहुत अधिक व्यस्त था। इसी दौरान एक अनजान नंबर से उसे फोन आई और उसने सीधा उसका नाम लेकर पुकारा और कहा वह संजू बोल रहा है। वो सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। डाॅक्टर को इलाज के पैसे देने हें। आरोपी ने कहा कि वह किसी दूसरे से उसके नंबर पर 25000 रुपये ट्रांसफर करवा रहा है और एक स्केनर भेज रहा है। जिस पर 10 हजार रुपये भेज दो बाकी बाद में भेज देना। शिकायतकर्ता ने बताया कि संजू उसका बहुत अच्छा दोस्त है। इसलिए उसने 10 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद दोबारा फोन आने पर 25 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब उसने अपने खाते की जांच की तो धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें