फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी छाज्जू गांव एक युवक के साथ कनाडा भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवक ने अपने बुआ-फूफा व फुफेरे भाई पर आरोप लगाया है। उसने अपनी जमीन बेचकर 21 लाख रुपये दिए थे। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समालखा के गांव गढ़ी छाज्जू निवासी विनीत सिंह ने बताया कि उसकी बुआ संतोष निवासी यमुना एन्क्लेव में रहती हैं। जिसका बेटा प्रदीप और बहू ऑस्ट्रेलिया में भी रहते हैं। दूसरा बेटा संदीप पानीपत में ही रहता है। इनके अलावा प्रवीन फफडाना व इसका साथी रिंकू को उसने कनाडा जाने के नाम पर 21 लाख रुपये दिए थे। जिसमें से पांच लाख संतोष बुआ, दो लाख रुपये संदीप को, दो लाख रुपए रिंकू को व बाकी 12 लाख प्रवीन और फूफा सतबीर को दिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद संदीप, प्रदीप व प्रवीन फफडाना ने उसे नकली पासपोर्ट पर नकली वीजा दे दिया। उसे न विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें