इसराना। जौंधन कलां निवासी एक विधवा महिला के साथ उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना इसराा पुलिस ने देहरा गांव निवासी दंपति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जौंधन कलां निवासी महिला मोनिका ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी शालू को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहती थी। देहरा गांव निवासी विक्रम, उसकी पत्नी निर्मला और रीनू ने तीन अगस्त 2023 को उसे उसकी लड़की को स्टडी विजा पर विदेश भेज देंगे। उनके पास इसका लाइसेंस हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बात कही। उससे शालू का आधार कार्ड व पासपोर्ट ले गए। उन्होंने इससे अलग-अलग समय में 21 लाख रुपये ले लिए। उसकी लड़की को विदेश नहीं भेजा गया। वे अब उन दोनों मांं बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।