फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगे 13.75 लाख रुपये

Wed, 03 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-समालखा निवासी युवक ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

पानीपत। पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 13.75 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समालखा के नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून माह में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले से पार्ट टाइम नौकरी करने को कहा तो उसने हां कर दी। जिसके बाद उसने एक टॉस्क दिया और 34 रुपये जमा करने को कहा। उसने 34 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे करीब 13.75 लाख रुपये जमा करा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें