फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली की किल्लत से मचा कोहराम, समाधान को बनाया नया शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में बिजली की किल्लत से कोहराम मचा हुआ है। निगम के अधिकारियों से लेकर ठेका एजेंसी तक बिजली फॉल्ट ठीक करने में नाकाम साबित हो रही है। यहां तक पूर्व अधीक्षण अभियंता की ओर से जून के लिए रात को लगाई गई स्पेशल ड्यूटी के अधिकारी तक फोन उठाने बंद कर चुके हैं। अब अपनी खामियों को छुपाने के लिए बिजली निगम ने शहरवासियों की शिकायतों के समाधान के लिए नया शेड़यूल बना दिया है। बिजली निगम अधिकारियों के नए फरमान के अनुसार शहर के लोगों को सबसे पहले किसी भी प्रकार की बिजली किल्लत की शिकायत 1912 पर करनी होगी। देरी होती है तो निगम के सुविधा केंद्र के हैल्पलाइन नंबरों 9354919021 और 9354919022 पर इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होता है तो एरिया वाइज बनाए शिकायत केंद्रों के हैल्पलाइन पर शिकायत देनी होगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने शहर के 14 शिकायत केंद्रों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हर केंद्र पर दो दो हैल्पलाइन दिए गए हैं। ताकि शहर के लोग अपने एरिया के हिसाब से हैल्पलाइन पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया तो उसका वेतन काटा जाएगा। बिना पूर्व अनुमति के कोई कर्मचारी केंद्र को नहीं छोड़ेगा। अब बिजली निगम की ये नई युक्ति कितनी कारगार साबित होती है ये अभी कहना मुश्किल होगा।
गौर करने वाली बात ये है कि बिजली निगम की सिटी और मॉडल टाउन सब डिवीजन का ये वो एरिया है जहां इम्पीरियल कंपनी काम करती है। इनमें से निगम ने उन एरिया को पहले चिह्नित किया है जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं। वहीं, शिकायत केंद्रों पर कर्मचारियों को हाजिर रहने के भी सख्त निर्देश हैं। इसके लिए इन शिकायत केंद्रों पर उनकी बायोेमेट्रिक भी अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन

एरिया वाइज इन नंबराें पर कर सकते हैं बिजली की शिकायत :
सेंटर का नाम : क्षेत्र का नाम : माेबाइल नंबर - जेई का नंबर

1. जाटल राेड : जाटल राेड एरिया : 7419810408 व 9354919036

2. माॅडल टाउन : गाेल चक्कर मार्केट : 7419810409 व 9354919024

3. कच्चा कैंप क्षेत्र : पुराना औद्याेगिक क्षेत्र : 7419810410 व 8708035695

4. काबड़ी राेड क्षेत्र : काबड़ी राेड, गंगा राम काॅलाेनी, हरी नगर : 7419810411 व 9354919028

5. किला एरिया : जिला सचिवालय एरिया : 7419810405 व 7419900162

6. किला-2 : इंसार बाजार, देवी मंदिर, देशराज काॅलाेनी व हैदराबादी अस्पताल : 7419810406 व 7419900184

7. किला-1 : वार्ड-9, 10 व 11, मैंन बाजार, भीम गाैडा व कुटानी राेड : 7419810401 व 9354919020

8. कंदूत सेंटर : न्यू जाटल नगर, भावना चाैक, न्यू प्रकाश नगर व बिचपड़ी चाैक : 7419810402 व 7419911176

9. सेक्टर-11-12 : सेक्टर-11-12, न्यू हाउसिंग बाेर्डक काॅलोनी, साई बाबा चाैक : 9354919011 व 7419970528

10. गाेहाना राेड : जगन्नाथ मंदिर राेड, गंगापुरी राेड, गोशाला मंडी और गाेहाना राेड : 7419970525

11. सेक्टर-25 : सेक्टर-25, ट्रांसपाेर्ट नगर, डेज हाेटल व इंडाे फार्म : 7419970527 व 9812700349

12. राज वूलन : बिशन स्वरूप, ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स, जीटी राेड, होटल हाइव व रेलवे राेड : 354955819 व 7419970525

13. किशनपुरा : किशनपुरा शिव नगर, आजाद नगर व राज नगर : 9354919015 व 9354919000

14. सेक्टर : 13-17 : सेक्टर-13-17 व 18. नूरवाला, जावा, माेतीराम, हरि सिंह चाैक व वृंदा एन्क्लेव : 9354917705 व 9354917711
वर्जन-
अब होगा समाधान- एसई
शहर के 14 शिकायत केंद्रों पर दो दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यहां पर तैनात कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे हैल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
विज्ञापन

धर्म सुहाग, एसई बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें