गणेश मंदिर में भजन गाती महिलाएं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। असंध रोड की भाटिया काॅलाेनी स्थित गणेश मंदिर में गणेश उत्सव पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गणपति बप्पा का जयघोष किया। मंदिर में बुधवार तड़के 5:30 से पूजा की। इसी तरह शाम को पांच से सात बजे तक सत्संग किया। पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। मंदिर के प्रधान बलदेव गांधी और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि मंदिर में हर रोज सिद्धि-बुद्धि के साथ अभिषेक किया जाता है। उत्सव का छह सितंबर को समापन किया जाएगा। माैके पर समिति के काेषाध्यक्ष सतीश फुटेला, जाेगिंद्र, सुभाष, दीपक अराेड़ा, पंडित विवेक शास्त्री व अशाेक माैजूद रहे।