पानीपत ट्रैफिक पुलिस ने टोल टेक्स से बचने के लिए नीली बत्ती का सहारा लेने वालों को कड़ा संदेश दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने नीली बत्ती लगी गाड़ी का चालान कर दिया। गाड़ी चालाक द्वारा दी गई दलीलों को ट्रैफिक पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ। नीली बत्ती का सौ रुपये का चालान करने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर निकल गया। सोमवार शाम को ट्रैफिक पुलिस टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर वाहनों के चालान काट रही थी। एक नीली बत्ती लगी गाड़ी ने टोल प्जाला पार किया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी विकास कुमार ने गाड़ी का रुकवा लिया। नीली बत्ती लगाने का कारण पूछा गया तो गाड़ी के चालक ने एक सरकारी अधिकारी के नाम का हवाला दिया। गाड़ी के चालक ने ट्रैफिक पुलिस प्रभारी विकास कुमार की फोन पर बात भी करवाने की कोशिश की, लेकिन प्रभारी विकास कुमार ने एक न सुनी और नीली बत्ती लगी गाड़ी का चालान कर दिया। चालान करने के बाद नीली बत्ती की गाड़ी निकल गई।