अभियान के दौरान वाहन चालक की जांच करती पुलिस। पीआरओ
पानीपत। शराब के नशे में वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अभियान चलाकर 23 वाहनों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही लाल-नीली बत्ती लगाकर चलने सात वाहन चालकों के भी चालान किए गए। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। डीजीपी ने शराब के नशे और गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने जिले में 10 नवंबर से अभियान की शुरुआत की थी। अभियान के तहत पुलिस ने गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा प्रेशर हॉर्न व बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर या अन्य तरीके से ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। संवाद