फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर टूटने से मजदूर की नीचे गिरने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महराणा में काम कर रहे श्रमिक की पहली मंजिल से नीचे गिरने की वजह मौत हो गई। हादसा चादर टूटने की वजह से हुआ। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला दमोह निवासी प्रकाश पुत्र रघुदे तीन माह पहले अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ काम की तलाश में पानीपत आया था। वह महराणा के पास फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था और वहीं पर लेबर क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार को सुबह काम करते समय चादर टूट गई, जिसके ऊपर खड़ा प्रकाश पहली मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरा और गिरते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें