फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवतियों और महिलाओं को समापन पर वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। बिंझौल गांव में चल रहे 15 दिवसीय ‎निशुल्क सिलाई प्र‎शिक्षण शिविर का समापन हो गया है। समापन पर सेंटर पर ग्रामीण सिलाई समृद्ध प्र‎शिक्षण में केवीआईसी टीम व युवा विकास केंद्र संचालक ‎राज कुमार गौड़ ने युवतियों व महिलाओं को प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं इस तरह के नि:शुल्क प्र‎शिक्षण लेकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनें। साथ ही उनके परिवार की आय में बढ़ोत्तरी होगी और महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे आकर देश के लिए कार्य करेंगी, साथ ही वह घर पर ही रहकर भी अपनी अच्छी आजीविका चला सकती है। इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए, साथ ही उन्हें हर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें