पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेल आर्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का वीरवार को समापन हो गया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज के युग में कौशल का होना समय की मांग है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप को अनिवार्य किया है ताकि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक सफल कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक कौशल-आधारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद