फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़कों पर मनता रहा जीत का जश्न, जाम में फंसा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस के जवान मतगणना केंद्र के आसपास ड्यूटी पर तैनात रहे। कुछ जवान मतदान के दिन के बाद से ड्यूटी पर नहीं लौटे। मतगणना केंद्र के बाहर सड़कों पर प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा रहा। दोपहर दो बजे के बाद ही समर्थक ढोल, कार, जीप लेकर मतगणना केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। समर्थक यहां सड़कों पर जश्न मनाते रहे। इस कारण दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जीटी रोड जाम रहा। ऐसे में शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। वाहन रॉन्ग साइड भी चलते हे। कई भारी वाहन भी शहर से गुजरते रहे। पानीपत-करनाल लेन में शहर में गोहाना मोड़ से आर्य कॉलेज तक भारी जाम रहा। मोटरसाइकिल पर भी यह लगभग तीन चार किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटा से अधिक का वक्त लगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गोहाना रोड पर एनएफएल नाके के पास चौहारे पर भी भारी जाम रहा। रिफाइनरी की ओर जाने वाले वाहनों की गोहाना रोड स संग्रहालय व दूसरी तरह जाटल रोड पर लाइन लगी रही। इधर बिंझौल से एनएफएल फाटक तक वाहन जाम में फंसे रहे। चुनाव के बाद यहां नाके पर पुलिस के जवान नजर नहीं आए।


कंबल के त्योहारी सीजन में शहर के सभी बाजार जाम है। इंसार बाजार, पालिका बाजार, कंबल मार्केट, सलारगंज गेट मार्केट, रेलवे रोड व किशनपुरा बाजार पूरी तरह से जाम है। दुकानदार दिन में माल लोड वाहनों को बाजार में बुलाते हैं। यहां से माल लोड होता है या माल उतारा जाता है। ऐसे में यहां पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ता नहीं बचता। नगर निगम के कर्मचारियों ने आचार संहिता के कारण अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्रवाई रोक दी थी। पुलिस ने दिन में लोडेड वाहनों के प्रवेश पर बाजार में प्रतिबंध लगाया है लेकिन इन निर्देशों का कोई खास असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन




वर्जन-



यातायात डीएसपी सुरेश सैनी ने कहा कि यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस गंभीर रही। चुनाव में समर्थकों के जश्न के कारण जाम की समस्या रही है। बुधवार से यातायात व्यवस्था पहले की तरह दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें