पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए सीबीएसई पूरी तैयारी के साथ उतरा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई। हालांकि किसान आंदोलन को देखते हुए सीबीएसई से विद्यार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं जहां 10वीं, 12वीं के करीब 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के करीब 6800 तथा 12वीं कक्षा के करीब 6200 विद्यार्थी शामिल हैं।
बॉक्स
10 बजे के बाद नहीं दी जाएगी किसी को परीक्षा देने की अनुमति
बोर्ड ने जारी किए नोटिस पर कहा है कि छात्र व अभिभावक स्थानीय परिस्थियों, यातायात, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को ध्यान में रखकर केंद्र पर 10 बजे या उससे पहले पहुंचने की योजना बनाएं। केंद्र के अंदर जाने की अनुमित केवल उन्हीं छात्रों को होगी जो समय पर पहुंचेंगे। इसके बाद किसी को भी परीक्षा नहीं देने दिया जाएगा।
बॉक्स
वर्दी में परीक्षा देना अनिवार्य
सीबीएसई गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में ही परीक्षा देने आना होगा। बिना वर्दी आने वाले किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं जो विद्यार्थी ओपन से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें हल्के रंग के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। गहरे रंग के कपड़े पहनने वाले विद्यार्थियों को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- 19 फरवरी से शुरू होगी 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षा
कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षाएं 19 फरवरी से तथा 10वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया है। परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित होगी। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने पहले ही सैंपल पेपर जारी किए थे और परीक्षा का पैटर्न बताया था।
वर्जन-
सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन ऑप्शनल विषयों की परीक्षा होने के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति नाममात्र रही। हालांकि 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षाएं 19 फरवरी से तथा 10वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए सीबीएसई की ओर से पूरी तैयारी की गई हैं।
- विनीता तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत