फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीबीएसई की परीक्षा 15 से, जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला को-ऑर्डिनेटर की देखरेख में स्कूल प्रिंसिपल होंगे केंद्र के मुख्य इंचार्ज, हर के अलावा समालखा में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

-परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले करना होगा केंद्र में प्रवेश, रेगुलर परीक्षार्थियों को स्कूल की वर्दी में देने होंगे पेपर

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीबीएसई ने जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर 17 केंद्र बनाए हैं। यहां 13400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं में 7200 और 12वीं कक्षा में 6200 परीक्षार्थी होंगे। जिला को-ऑर्डिनेटर की देखरेख में स्कूल प्रिंसिपल केंद्र के मुख्य इंचार्ज होंगे। उनकी अनुपस्थिति में संबंधित स्कूल के मुख्याध्यापक या प्रमुख अध्यापक केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की हैं। इसको लेकर सबको हिदायत दी गई हैं।
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होंगे। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं में 17 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर प्रात: 10:30 बजे परीक्षा होगी। जिला को-ऑर्डिनेटर एसडी विद्या मंदिर हुडा की प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता को बनाया गया है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ परीक्षा शांतिपूर्वक कराने को लेकर बैठक की। जिसमें बोर्ड की हिदायतों की पालना करने के निर्देश दिए। केंद्रों पर व्यापक पुलिसबल तैनात रहेगा। इसके साथ केंद्र में सबके साथ चर्चा कर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए। ये सारी परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन


प्रातकाल सत्र में होंगी परीक्षा
केंद्र ने परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रात:काल सत्र में होगी। खास बात रहेगी कि एक दिनों दोनों कक्षाओं का पेपर नहीं होगा। बोर्ड ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है। केंद्र अधीक्षकों को भी इसकी व्यवस्था बनानी होगी।

परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले पहुंचना होगा
परीक्षा प्रात: 10:30 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 10 बजे तक केंद्र में पहुंचना होगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मुख्य गेट पर उनकी जांच कर आगे जाने दिया जाएगा। स्थायी विद्यार्थियों को अपने स्कूल की वर्दी में परीक्षा देनी होगी। 10:15 बजे सबको प्रश्न पत्र दिए जाएंगे और 10:30 बजते ही परीक्षा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी। केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड की हिदायतों की जानकारी दी गई है। सभी 17 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक कराई जाएगी। बोर्ड द्वारा केंद्र पर व्यापक पुलिस मुहैया कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
डॉ. अनु गुप्ता, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें