बापौली। गांव छाजपुर खुर्द के पास गौरक्षा दल के सदस्यों ने मांस से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। एक आरोपी को भी मौके पर पकड़ लिया। यहां गोरक्षक दल के सदस्यों ने तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मौके पर डॉक्टरों को बुलाया और मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा। गोरक्षक दलों ने मांस व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मांस से भरी पिकअप गाड़ी उत्तर प्रदेश के कैराना से पानीपत ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप बोलेरो गाड़ी को छाजपुर खुर्द के पास पकड़ लिया। गौरक्षा दल के अनुसार गाड़ी में गोवंश का मांस बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सनौली थाना प्रभारी अतर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को काबू में लिय। यहां गौरक्षा दल से बिल्लू भगत बापौली, देवा सतबीर, प्रिंस शर्मा , अमित जाट, बापौली योगेश शर्मा, शुभम रावल बापौली और जितेंद्र शास्त्री मौजूद थे।