पानीपत। जिला पार्षद का चुनाव हारे प्रत्याशी के परिवार के सदस्य ने जीतने वाले प्रत्याशी के काउंटिंग एजेंट को जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव बबैल निवासी कर्मबीर पुत्र बलदेव ने बताया कि उनके गांव का यशपाल जिला परिषद का चुनाव लड़ रहा था। वो इस चुनाव में गांव रिसाल के आर्य सुरेश को सपोर्ट कर रहे थे। रविवार को मतों की गिनती के दौरान वो सुरेश आर्य का एजेंट था। यशपाल के परिवार के बलराज पुत्र सुखबीर ने उसको जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उस वक्त उसने इसे अनसुना कर दिया। कुछ देर बाद उसको कॉल कर फिर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। कर्मबीर की शिकायत पर अब सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।