फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान का शटर तोड़कर नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। कुचपुरा गांव में बुधवार रात को एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 1.10 लाख रुपये और तीन एलईडी टीवी पर चोरों ने हाथ साफ किया। दुकानदार ने सुबह देखा तो इसकी सूचना निसिंग थाना पुलिस को दी। दुकानदार रमेश ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो शटर टूटा था। आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि एजेंट को सामान के रुपये देने थे, जोकि दुकान के गल्ले में रखे हुए थे। चेक किया तो रुपये और तीन एलईडी भी चोरी हो गईं। उन्होंने बुधवार को ही दुकान में नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। निसिंग थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें