फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करहंस गांव में टेंट की दुकान में नकदी और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। करहंस गांव में टेंट की दुकान से नकदी और अन्य सामान की चोरी कर लिया गया। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खलीला प्रहलादपुर गांव के अशोक कुमार ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी करहंस गांव मे शिव मंदिर के पास अंबे टेंट हाउस के नाम से दुकान है। वह शनिवार रात को साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे, उनके पिता रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर गल्ला टूटा मिला, इसमें से 10,850 रुपये नकद और दुकान से छह मेज, तीन चूल्हे स्टैंड, एक रंगीन लाइट, दो वाइल लाइट और दुकान के दूसरे गेट की चाबी चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें