गांव गढ़ी बेसक में एक युवक अपने दो साथियों के साथ टैंपो में सब्जी बेचने वाले से 7 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव गढ़ी बेसक में शनिवार दोपहर बाद 2 बजे गांव के सरकारी स्कूल के पास अमरीश पुत्र कामील गांव में टैंपो पर सब्जी बेच रहा था। तभी गांव के ही उमर पुत्र साजिद ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए पर्स से करीब 7 हजार रूपए और मोबाइल छीनकर अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके से भाग गया। सनौली थाना पुलिस ने सब्जी विक्र ेता अमरीश की शिकायत पर नगदी व मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की दी है। सनौली थाना जांच अधिकारी एचसी हाकम ने बताया कि सब्जी बेचने वाले अमरीश से एक युवक नगदी व मोबाइल छीनकर दो साथियों के साथ फरार होने पर लूटपाट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।