पानीपत। मनमोहन नगर में एक टेलर की दुकान से नकदी और कपड़े चोरी हो गए। जिसकी शिकायत टेलर ने किला थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनमोहन नगर निवासी नजाकत ने बताया कि उसकी टेलर की दुकान है। वह रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह लौटा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर से आठ जोड़ी सिले और 10 जोड़ी बगैर सिले हुए पेंट-शर्ट, चार हजार रुपये नकदी चोरी मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। संवाद