फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान में तोड़फोड़ करने के सात आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने, मकान में तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज किया है। इन्होंने मकान पर कोर्ट स्टे होने के बाद उसमें घुसकर तोड़फोड़ की थी और यहां रह रहे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी थी। इन पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के सावन पार्क क्षेत्र निवासी बलबीर शर्मा ने बताया कि 2023 में मकान खरीदने के लिए मॉडल टाउन में मकान की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसने मॉडल टाउन में सतीश कुमार मिला औऱ उसने कहा कि वह अपना विराट नगर फेस-3 स्थित मकान बेचना चाहता है। उसने मकान के कागजत भी दिखाए। वह मकान लेने के लिए तैयार हो गया। सतीश ने उसे बताया कि इस मकान पर आईसीआईसीआई बैंक से लोन चल रहा है लेकिन वह रजिस्ट्री कराने से पहले यह लोन भर देगा। उसने सतीश को 13.90 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने मकान का फुल पेमेंट एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद उसने रजिस्ट्री नहीं कराई। इसलिए उसको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। तीन सितंबर 2024 को कोर्ट ने मकान पर स्टे ऑर्डर दिया। वह इस मकान में रह रहा था। उसने 16 अगस्त को इस मकान को सिवाह गांव निवासी प्रवीन को किराये पर दे दिया। 28 सितंबर को सतीश , उसके भाई सुनील, सतीश की पत्नी सुनीता देवी, सुनीता की बहन दया, सतीश के बेटे अमन, सतीश के पिता रणधीर सिंह व सतीश के चाचा राजपाल कश्यप ने उसके मकान का ताला तोड़कर मकान में तोड़फोड़ की। मकान के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उनको मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें