फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा: पिकअप पलटने से घायल हुए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। करहंस गांव के पास 12 सितंबर की रात पिकअप पलटने से घायल किसान की मौत हो चुकी है। किसान की मौत के 10 दिन बाद अब मृतक के बेटे ने पिकअप चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पिकअप चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

यूपी के हापुड़ जिले के अल्लाबखशपुर गांव निवासी सलीम ने बताया कि 11 सितंबर को उसके पिता शफीक (50) अपने खेत की सब्जी पिकअप में लादकर पानीपत सब्जी मंडी में बेचने के लिए निकला था। पिता के साथ गांव का उमर भी था। पिता अपनी सब्जी के पास पिकअप में पीछे बैठे थे। उमर ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे करहंस समालखा के पास पहुंचे तो पिकअप चालक गाड़ी को तेज गति से दौड़ा रहा था। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से पीछे बैठा शफीक नीचे जमीन पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। उसको खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। 17 सितंबर को खानुपर मेडिकल कॉलेज में शफीक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें