फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुस अध्यापकों और छात्राओं को तंग करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव मांडी के सरकारी स्कूल में दो दिन से एक युवक के जबरन घुसने, अध्यापक, अध्यापिकाओं और छात्राओं के साथ असभ्य तरीके से बात करने और पेश आने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को स्टॉफ और छात्राओं ने युवक से जान का खतरा बताया है। पुलिस को दी शिकायत में विद्यालय के प्रिंसिपल रामवीर ने बताया कि वह राजकीय स्कूल गांव मांडी में प्रिंसिपल हैं। पिछले दो दिनों से गांव का एक आशीष नाम का युवक विद्यालय में कार्यरत स्टाफ और छात्राओं से विद्यालय के बाहर रास्ते में असभ्य तरीके से पेश आ रहा है और असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहा है। आरोप है कि युवक विद्यालय की दीवार अनाधिकृत तौर पर फांद कर भी स्टाफ और छात्राओं को परेशान कर रहा है। स्टाफ और छात्राओं ने युवक से अपनी जान का खतरा तक बताया है। विद्यालय प्रिंसिपल रामवीर ने स्टाफ और छात्राओं से मिली शिकायत भी पुलिस को दी है। पुलिस ने इस प्रकरण में प्रिंसिपल रामवीर की शिकायत पर आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें