फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु गोरखनाथ का धूना व मूर्ति खंडित करने के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी में एक युवक पर गुरु गोरखनाथ का धूना, मूर्ति खंडित करने और देवताओं के चित्र फाड़ने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि जब आरोपी को कॉलोनी के एक युवक ने ऐसा करने से रोका तो उसने त्रिशूल से युवक पर हमला करने का प्रयास किया। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी रामपाल उर्फ रिंकू ने बताया कि काॅलोनी के लोगों ने वैभय लक्ष्मी फैक्टरी के पास गुरु गोरखनाथ का धूना व मूर्ति स्थापित की थी। मंदिर के साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। रविवार रात कॉलोनी के ही फरमान ने मंदिर में घुसकर धूना व मूर्ति खंडित कर दी। मंदिर में लगे हनुमान जी और अन्य देवताओं के चित्रों को फाड़ दिया। कॉलोनी के ही नीरज ने उसे यह सब करते देख लिया। जब नीरज ने उसे रोका तो फरमान उसे मारने के लिए उसके पीछे त्रिशूल लेकर दौड़ा। आरोपी मंदिर से त्रिशूल व चांदी का मुकुट चोरी भी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें