फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारपेट डिजाइनर की असंतुलित होकर गिरने से मौत, पोते को लगा रहा था आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 24 के हरी नगर में एक कारपेट डिजाइनर की छत से गिरने से मौत हो गई। डिजाइनर मकान की पहली मंजिल से गली में पोते को देख रहा था। वो असंतुलित होकर गली में सिर के बल आ गिरा और बेहोश हो गया। परिजन उसने नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करदिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बेटे के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाहरुख निवासी हरी नगर ने बताया कि वो मूल रूप से आजमगढ़ जिले के संगवारी गांव के रहने वाले हैं। वो लगभग 15-20 साल से हरी नगर में रहते हैं। उसके पिता मंसूर अहमद (50) पेशे से कारपेट डिजाइनर थे। वो फिलहाल तहसील कैंप में एक फैक्टरी में कार्यरत थे। वो मंगलवार शाम को ड्यूटी से घर आए थे। वो खाना खाकर छत पर टहल रहे थे। रात करीबन साढ़े आठ बजे वो छत से उसके बड़े भाई सलमान के दो साल के बेटे अरबाज को आवाज लगा रहे थे। उसकी मां भी अरबाज के पास गली में खड़ी थी। छत पर ग्रिल नहीं लगी है। नीचे देखते हुए उसके पिता मंसूर ने संतुलन खो दिया और वो सिर के बल गली में आ गिरे और बेहोश हो गए। उसकी मां के आवाज लगाने पर उसका भाई सलमान और वो पिता मंसूर को लेकर नागरिक अस्पताल आए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में गर्दन में गंभीर चोटें आने से उसके पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें